लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा अयोध्या, देखें तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2020 20:27 IST

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पूरे अयोध्या को अलग-अलग रंगों की रोशनी से सजाया दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर का भूमि पूजन प्रस्तावित है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के कई उद्योगपतियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा।शुभ अवसर पर अमेरिका, कनाडा और कैरिबियाई द्वीपों के मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भगवान राम के ‘चरणकमल’ में सेवा देंगे।

अयोध्या:अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के तैयारियां पूरी कर ली गई है। 5 अगस्त को होने वाले इस भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन दिन रात प्रयास कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज (शनिवार) शाम होते ही अयोध्या रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पूरे अयोध्या को अलग-अलग रंगों की रोशनी से सजाया गया है। 

बता दें कि अयोध्या के लिए संगम, श्रृंगवेरपुर, दुर्वासा आश्रम, सीतामढ़ी सहित 41 स्थानों से मिट्टी और जल एकत्र करके विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार और धर्माचार्य प्रमुख शंभू अयोध्या के लिए रवाना हुए।

यह जानकारी देते हुए विहिप के मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्र ने बताया कि जहां-जहां प्रभु श्री राम के पग पड़े हैं, ऐसे पूज्य स्थलों की मिट्टी और जल का अयोध्या में भूमिपूजन में उपयोग होकर वे सभी इतिहास का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या के लिए कुछ कार्यकर्ता भी साथ गए जिन्हें वहां पूज्य संतों की व्यवस्था में लगाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन प्रस्तावित है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के कई उद्योगपतियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। 

अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर अमेरिका में होगी ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी। हिंदू मंदिर एग्जिक्यूटिव्ज कॉन्फ्रेंस (एचएमईसी) और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कॉन्फ्रेंस (एचएमपीसी) ने जारी कर अयोध्या में होने वाले ‘‘श्री राम मंदिर भूमि पूजन’’ के अवसर पर पूरे अमेरिका में एक साथ राष्ट्रीय प्रार्थना करने का आह्वान किया।

इसमें कहा गया कि इस शुभ अवसर पर अमेरिका, कनाडा और कैरिबियाई द्वीपों के मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भगवान राम के ‘चरणकमल’ में सेवा देंगे। कैलिफोर्निया के बे इलाके में शिव दुर्गा मंदिर के संस्थापक, अध्यक्ष एवं आचार्य पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए पांच अगस्त 2020 का ऐतिहासिक समारोह नए युग की शुरुआत है। हमें इस दिन को अब से एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए।’’

अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि पांच अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर की आधारशिला रखेंगे तब उस अवसर पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। उत्तर अमेरिका में सामूहिक मंत्रोच्चारण होगा, जिसके बाद अनूप जलोटा और संजीवनी भेलांडे का भजन सुना जाएगा।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया