लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: राम लला के वकील ने कहा-हिंदुओं का विश्वास है कि अयोध्या राम का जन्मस्थान है

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2019 12:24 IST

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त से रोजाना सुनवाई शुरू की है। बुधवार को सुनवाई का छठा दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि फिंच के यात्रावृतांत ‘अर्ली ट्रैवल्स टू इंडिया’ में उल्लेख हैजस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप जिन शब्दों का जिक्र कर रहे हैं, उनमें रामजन्मभूमि के दर्शन का जिक्र है। 

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को लगातार छठे दिन सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान राम लला के वकील ने कहा 'हिन्दुओं का विश्वास है कि अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है। अदालत को यह जांच नहीं करनी चाहिए कि यह कितना तार्किक है।

इससे पहले मंगलवार को इस मुद्दे पर बहस शुरू हुई कि क्या इस विवादित स्थल पर पहले कोई मंदिर था। सुप्रीम कोर्ट इस समय अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि इस प्रकरण के तीनों पक्षकारों - सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला - के बीच बराबर बराबर बांटने का निर्देश देने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई कर रही है।

इस विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने में सफलता नहीं मिलने के बाद न्यायालय छह अगस्त से इसकी रोजाना सुनवाई कर रहा है।

बुधवार की सुनवाई के लाइव अपडेट-

- राम लला विराजमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष आगे दलीलें पेश कीं। पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं। वैद्यनाथन ने पीठ से कहा, ‘‘हिंदुओं का विश्वास है कि अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है और न्यायालय को इसके आगे जाकर यह नहीं देखना चाहिए कि यह कितना तार्किक है।’

- कोर्ट को बताया गया कि भारत की यात्रा पर 1608 में आए अंग्रेज कारोबारी विलियम फिंच ने अयोध्या में किलेनुमा महल का उल्लेख किया है जिसे हिन्दू भगवान राम का जन्म स्थान मानते थे ।

- सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि फिंच के यात्रावृतांत ‘अर्ली ट्रैवल्स टू इंडिया’ में उल्लेख है कि हिन्दू अयोध्या को भगवान jराम का ‘जन्मस्थान’ मानते हैं।

-रामलला के वकील के द्वारा स्कन्द पुराण का जिक्र किए जाने पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप जिन शब्दों का जिक्र कर रहे हैं, उनमें रामजन्मभूमि के दर्शन का जिक्र है। 

-अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। रामलला विराजमान की तरफ से सीएस वैद्यनाथन अपनी दलीलें रखी।

टॅग्स :अयोध्या विवादराम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठRam Navami 2026: 26 या 27 अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें सूर्य तिलक का समय और कैसे मिलेंगे आपको दर्शन

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है