लाइव न्यूज़ :

अयोध्या भूमि मामलाः मध्यस्थता से नहीं सुलझा केस, छह अगस्त से खुली अदालत में रोजाना होगी सुनवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2019 14:20 IST

अयोध्या भूमि मामले में सीजेआई रंजग गोगई ने कहा है कि मामले की सुनवाई रोजाना होगी, जिसकी सुनवाई 6 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने कहा है कि मध्यस्ता पैनल इस मामले पर किसी भी अंतिम फैसले तक नहीं पहुंच पाई है।

Open in App

अयोध्या भूमि मामले पर शुक्रवार (02 अगस्त) को उच्चतम न्यायायल में सुनवाई हुई है। इस दौरान कोर्ट ने साफ कर दिया है कि मध्यस्थता से यह मामला नहीं सुलझाया जा सकता है। इस मामले को लेकर छह अगस्त से खुली अदालत में रोजाना सुनवाई की जाएगी। अयोध्या भूमि मामले में सीजेआई रंजग गोगई ने कहा है कि मामले की सुनवाई रोजाना होगी, जिसकी सुनवाई 6 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने कहा है कि मध्यस्ता पैनल इस मामले पर किसी भी अंतिम फैसले तक नहीं पहुंच पाई है। इसलिए इसकी सुनवाई होना जरूरी है। आगे उन्होंने कहा कि इस में सुनवाई शुरू होने दें, इसके बाद देखा जाएगा।आपको बता दें, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 18 जुलाई को तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति को कहा था कि मध्यस्थता कार्यवाही के परिणामों के बारे में 31 जुलाई या एक अगस्त तक अदालत को सूचित करें ताकि वह मामले में आगे बढ़ सके।

समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला हैं। समझा जाता है कि कलीफुल्ला समिति ने बंद कमरे में हुई मध्यस्थता कार्यवाही के बारे में बृहस्पतिवार को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी थी।18 जुलाई तक मध्यस्थता प्रक्रिया में हुई प्रगति के बारे में रिपोर्ट पढ़ चुकी पीठ ने कहा था कि पहले के आदेश के मुताबिक इसकी विषय वस्तु को गोपनीय रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को मध्यस्थता प्रक्रिया पर रिपोर्ट मांगी थी और कहा था कि अगर अदालत मध्यस्थता प्रक्रिया समाप्त करने का फैसला करती है तो 25 जुलाई से रोजाना सुनवाई हो सकती है।इसने न्यायमूर्ति कलीफुल्ला से मध्यस्थता प्रक्रिया के बारे में 18 जुलाई तक अवगत कराने और इसकी वर्तमान स्थिति के बारे में बताने के लिए कहा था।

टॅग्स :अयोध्या विवादराम मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं