लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की नि:शुल्क तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या शामिल : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 27, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए अपनी नि:शुल्क तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करने को मंजूरी दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की।

केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा अर्चना की थी। केजरीवाल की यह घोषणा अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आयी है, जिसमें उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की चुनाव लड़ने की योजना है।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों की जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार, तिरुपति सहित अन्य स्थानों की तीर्थयात्रा का पूरा खर्च वहन करती है। इस योजना के तहत 35,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने तीर्थयात्रा की है।

केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के कारण यह योजना पिछले डेढ़ साल से रुकी हुई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं और अगले एक महीने में विभिन्न गंतव्यों के लिए ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित