लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में मनी भव्य दिवाली, रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये जलाए गए

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 18:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के मौके पर अयोध्या में हो हरा है दीपोत्सव कार्यक्रमपोत्सव कार्यक्रम में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएं, योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में मौजूद

अयोध्या में आज आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये जलाए गए। यह एक विश्व रिकॉर्ड है जब एक साथ इतने दीये जलाए गए हों। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव के लिए शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। योगी सरकार अयोध्या के दीपोत्सव मेले को ‘राज्य मेले’ का दर्जा दे चुकी है। सरयू के किनारे हो रहे इस कार्यक्रम का प्रसारण पूरी अयोध्या में सेंट्रल साउंड सिस्टम से किया जा रहा है। सीएम योगी के अलावा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिजी गणराज्य की उपसभापति वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ इस मौके पर अयोध्या के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। यहां जानें अयोध्या में जारी दीपोत्सव कार्यक्रम का हर अपडेट...

 

26 Oct, 19 06:52 PM

अयोध्या में जलाए गये रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

26 Oct, 19 06:23 PM

अयोध्या में कायम होगा विश्व रिकॉर्ड, साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीये एक साथ जलाने की तैयारी शुरू  

26 Oct, 19 06:22 PM

अयोध्या: राम की पैड़ी में दीपोत्सव का आयोजन  

26 Oct, 19 06:00 PM

भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसको छोड़ता नहीं। आज भारत उस स्थिति में पहुंच चुका है: योगी आदित्यनाथ  

26 Oct, 19 05:20 PM

राम की परंपरा पर हम सबको गौरव की अनुभूति होती है। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया। पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, लेकिन मैं अपने कार्यकाल के दौरान में डेढ़ दर्जन बार आ चुका हूं: योगी आदित्यनाथ

26 Oct, 19 05:08 PM

योगी आदित्यनाथ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- आज एक शुभ दिन है, भगवान राम का राज्याभिषेक संतों के द्वारा हुआ है।

26 Oct, 19 05:07 PM

अयोध्या: दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

26 Oct, 19 04:55 PM

अयोध्या: दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट के किनारे कलाकारों की प्रस्तुति 

26 Oct, 19 04:53 PM

अयोध्या: दीपोत्सव के कार्यक्रम में 7 देशों की रामलीला का मंचन होगा। राम की पौड़ी घाट पर 5 लाख 51 हजार दीये के साथ विश्व रेकॉर्ड बनाया जाना है।

26 Oct, 19 04:51 PM

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 'दीपोत्सव' कार्यक्रम के लिए अयोध्या में मौजूद  

26 Oct, 19 04:49 PM

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीये जलाये जाएंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले