Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में मनी भव्य दिवाली, रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये जलाए गए
By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 18:51 IST2019-10-26T16:47:01+5:302019-10-26T18:51:08+5:30

अयोध्या में भव्य दिवाली (फोटो-एएनआई)
अयोध्या में आज आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये जलाए गए। यह एक विश्व रिकॉर्ड है जब एक साथ इतने दीये जलाए गए हों। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव के लिए शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। योगी सरकार अयोध्या के दीपोत्सव मेले को ‘राज्य मेले’ का दर्जा दे चुकी है। सरयू के किनारे हो रहे इस कार्यक्रम का प्रसारण पूरी अयोध्या में सेंट्रल साउंड सिस्टम से किया जा रहा है। सीएम योगी के अलावा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिजी गणराज्य की उपसभापति वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ इस मौके पर अयोध्या के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। यहां जानें अयोध्या में जारी दीपोत्सव कार्यक्रम का हर अपडेट...
26 Oct, 19 : 06:52 PM
अयोध्या में जलाए गये रिकॉर्ड 5.51 लाख दीये। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
26 Oct, 19 : 06:23 PM
अयोध्या में कायम होगा विश्व रिकॉर्ड, साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीये एक साथ जलाने की तैयारी शुरू
#WATCH 'Deepotsava' celebrations at Ram ki Paidi in #Ayodhya. Over 5.50 lakh earthen lamps have been lit in Ayodhya today as a part of #Diwali celebrations. pic.twitter.com/mJROkg8ZHQ
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 06:22 PM
अयोध्या: राम की पैड़ी में दीपोत्सव का आयोजन
'Deepotsava' celebrations underway at Ram ki Paidi in Ayodhya. pic.twitter.com/Bup5MLwMfq
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 06:00 PM
भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसको छोड़ता नहीं। आज भारत उस स्थिति में पहुंच चुका है: योगी आदित्यनाथ
UP CM Yogi Adityanath in Ayodhya: Bharat kisi ko chedta nahi, lekin agar koi chedta hai toh phir usko chorta nahi...aaj Bharat us sthiti mein pahunch chuka hai. pic.twitter.com/cgTugCh8Kk
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 05:20 PM
राम की परंपरा पर हम सबको गौरव की अनुभूति होती है। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया। पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, लेकिन मैं अपने कार्यकाल के दौरान में डेढ़ दर्जन बार आ चुका हूं: योगी आदित्यनाथ
26 Oct, 19 : 05:08 PM
योगी आदित्यनाथ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- आज एक शुभ दिन है, भगवान राम का राज्याभिषेक संतों के द्वारा हुआ है।
26 Oct, 19 : 05:07 PM
अयोध्या: दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
26 Oct, 19 : 04:55 PM
अयोध्या: दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट के किनारे कलाकारों की प्रस्तुति
Ayodhya: Artists participate in 'Deepotsav' procession. Over 5.50 lakh earthen lamps will be lit at Saryu Ghat, today evening as a part of #Diwali celebrations. pic.twitter.com/CzQ3U3IzCC
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 04:53 PM
अयोध्या: दीपोत्सव के कार्यक्रम में 7 देशों की रामलीला का मंचन होगा। राम की पौड़ी घाट पर 5 लाख 51 हजार दीये के साथ विश्व रेकॉर्ड बनाया जाना है।
26 Oct, 19 : 04:51 PM
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 'दीपोत्सव' कार्यक्रम के लिए अयोध्या में मौजूद
Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel participate in 'Deepotsava' celebrations in Ayodhya. pic.twitter.com/mjhcQF2XBq
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 04:49 PM
अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीये जलाये जाएंगे।
Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Ayodhya to participate in 'Deepotsav'. Over 5.50 lakhs earthen lamps will be lit at Saryu Ghat, today evening as a part of #Diwali celebrations. pic.twitter.com/1mygD52lFc
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2019