लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Deepotsava: 5.51 लाख दीये जलाने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम योगी ने कहा- पहले सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 19:19 IST

अयोध्या में शनिवार को 5.51 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में बना 5.51 लाख दीये जलाने का रिकॉर्डइस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 226 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 5.51 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ। सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुईं।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने 226 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ ने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है।' 

इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी तंज कसा और कहा, 'पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, लेकिन मैं अपने कार्यकाल के दौरान में डेढ़ दर्जन बार आ चुका हूं। राम की परंपरा पर हम सबको गौरव की अनुभूति होती है। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया।' योगी ने साथ ही कहा, 'भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसको छोड़ता नहीं। आज भारत उस स्थिति में पहुंच चुका है।' 

योगी ने कहा, 'अयोध्या की पहचान दुनियाभर के सनातनियों के लिए वैसी ही है, जैसे अन्य धर्मों के अनुयाइयों के लिए उनकी विरासत है।' मुख्यमंत्रियों ने कहा कि सरकार केंद्र और प्रदेश के स्तर पर सभी तरह की योजनाओं को बिना जाति, पंथ के भेदभाव के बिना सभी तक पहुंचाने का काम कर रही है और यही राम राज्य है।

योगी सरकार पहले ही अयोध्या के दीपोत्सव मेले को ‘राज्य मेले’ का दर्जा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा चुकी थी। ऐसे में दीपोत्सव मेले का खर्च अब जिलाधिकारी के जरिए राज्य सरकार उठा रही है।

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह