लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए मिले 22 करोड़ रुपये के चेक हो चुके हैं बाउंस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 20, 2022 18:33 IST

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण करने वाली ट्रस्ट ने बताया कि दान में मिले 5457.94 करोड़ रुपये को निर्माण कार्य में लगाया जा चुका है लेकिन इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए दान में मिले 22 करोड़ रुपये के चेक बाउंस भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को दान मिले 22 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गये हैंट्रस्ट बाउंस हुए चेक को अलग करने के लिए एक नई ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर रही हैट्रस्ट सभी बाउंस हुए चेक की जांच की जा रही है कि आखिर किस कारण से ये चेक बाउंस हुए हैं

लखनऊ:अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए दान में मिले 22 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए हैं। इस बार की जानकारी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने बताया कि दान में मिले 5457.94 करोड़ रुपये को निर्माण कार्य में लगाया जा चुका है लेकिन इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए दान में मिले 22 करोड़ रुपये के चेक बाउंस भी हुए हैं।

इस मामले में चंदे की निगरानी करने वाली समीति की ओर से बताया गया है कि एकत्र की गई कुल राशि का आंकड़ा अभी अस्थायी है क्योंकि ट्रस्ट के खातों का जिलेवार ऑडिट चल रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक बाउंस हुए चेक को अलग करने के लिए एक नई ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही थी।

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक समीति सभी बाउंस हुए चेक की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि चेक किन कारणों से बाउंस हुए हैं। इस संबंध में ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, "अगर टेक्निकल कारणों से चेक बाउंस हुए होंगे तो उन्हें संबंधित बैंक से बात करते दोबारा डाला जाएगा।"

मालूम हो कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गये ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद द्वारा 14 जनवरी 2021 को देशभर में 44-दिवसीय चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया गया था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2021 को 44 दिनों की समाप्ति के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए बतौर चंदा कुल 2100 करोड़ रुपया इकट्ठा किया गया था।

इस मामले के जानकार बताते हैं कि मंदिर ट्रस्ट ने 1100 करोड़ रुपया चंदा जुटाने के लिए देशभर में चंदा इकट्ठा अभियान की शुरूआत की थी। ट्रस्ट का अनुमान था कि राम मंदिर निर्माण में लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

वहीं पिछले साल जून तक राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट के खाते में बतौर चंदा कुल 3200 करोड़ रुपया जमा हो चुका था। इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि शुरुआती राशि देश भर में 11 करोड़ परिवारों की ओर से दी गई थी।

कुल मिले दान में कुल 5400 करोड़ रुपये में 2235.97 करोड़ रुपये कूपन और रसीदों से प्राप्त हुए जबकि 2753.97 रुपये डिजिटल पेमेंट के जरिये मिला। इसके अलावा  एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में खुले मंदिर ट्रस्ट के सेविंग अकाउंट में 450 करोड़ रुपये जमा हुए साथ ही ट्रस्ट ने 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के डोनेशन कूपन भी छपवाए थे। वहीं रसीदों के माध्यम से मंदिर ट्रस्ट ने दानकर्ता से 1000 रुपये से अधिक की दान राशि स्वीकार की थी।

ट्रस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दानदाताओं की ओर से 10 रुपये के कूपन के माध्यम से 30.99 करोड़ रुपये, 100 रुपये के कूपन के माध्यम से 372.48 करोड़ रुपये और 1000 रुपये के कूपन के माध्यम से 225.46 करोड़ रुपये दिये गये। इसके अलावा ट्रस्ट को अन्य माध्यमों से भी लगभग 1625.04 करोड़ रुपये मिले थे।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्यालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया