लाइव न्यूज़ :

अयोध्या जाने वाली रामपथ यात्रा ट्रेन को पुणे से हरी झंडी दिखाई गई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:03 IST

Open in App

पुणे, 27 नवंबर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के पुणे को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से जोड़ने वाली रामपथ यात्रा विशेष ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।

रेलवे के पुणे मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दानवे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' अभियान चलाया गया है। रामपथ यात्रा ट्रेन ‘रामायण सर्किट’ का एक हिस्सा है और यह भगवान राम की यात्रा के महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है।’’

विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘रामपथ यात्रा’ तीर्थ यात्रा के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है, जो अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से गुजरेगी।

आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) की वेबसाइट के जरिए इस ट्रेन में ऑनलाइन माध्यम से सीट आरक्षित कराई जा सकती है। इसके अलावा इसके मंडलीय कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और पर्यटन सुविधा केंद्रों से भी सीट आरक्षित कराई जा सकती है।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे-अयोध्या-पुणे ट्रेन यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए लोनावाला, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा और इटारसी में रुकेगी, जबकि अयोध्या और वाराणसी में इसके पर्यटक पड़ाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह