लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप की फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, 'जैविक हथियार' वाले बयान पर कार्रवाई

By वैशाली कुमारी | Updated: June 11, 2021 16:10 IST

लक्षद्वीप में पुलिस ने आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने हाल में मलयालम चैनल ‘मीडियावन टीवी’ पर कथित तौर पर कहा था कि केंद्र प्रफुल्ल पटेल को द्वीपों पर ‘जैव-हथियार’के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे लक्षद्वीप की आयशा सुल्ताना पेशे से मॉडल और फिल्ममेकर हैंकई मलयालम फिल्में कर चुकी हैं आयशा काम, टीवी डिबेट के दौरान दिए बयान पर विवाद

तिरुवनंतपुरम: लक्षद्वीप पुलिस ने फिल्ममेकर और कार्यकर्ता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर ये कार्रवाई उस बयान को लेकर की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि द्वीप में कोविड फैलाने को लेकर केंद्र ने 'जैविक हथियार' का इस्तेमाल किया है। 

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल की आलोचना करते हुए ये बात कही थी। उन्होंने इस दौरान कोविड महामारी से बचाव संबंधी प्रबंधन को लेकर भी प्रफुल्ल पटेल की आलोचना की थी।

भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष सी अब्दुल खादर हाजी की शिकायत पर कवारत्ती पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 124 ए के तहत मामला दर्ज किया गया।

लक्षद्वीप टीवी डिबेट के दौरान दिए बयान पर विवाद

लक्षद्वीप हाल में वहां लागू हो रहे नए नियमों को लेकर चर्चा में है। इसी मुद्दे पर मलयालम चैनल ‘मीडियावन टीवी’पर हालही में आयशा ने कथित तौर पर कहा था कि केंद्र प्रफुल्ल पटेल को द्वीपों पर ‘जैव-हथियार’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

इस टिप्पणी का भाजपा की लक्षद्वीप इकाई ने विरोध किया था। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने केरल में भी आयशा के खिलाफ शिकायत की थी। 

इस बीच आयशा ने फेसबुक पर अपने विवादास्पद संदर्भ को सही ठहराते हुए पोस्ट किया, “मैंने टीवी चैनल की बहस में जैव-हथियार शब्द का इस्तेमाल किया था। मैंने पटेल के साथ-साथ उनकी नीतियों को भी महसूस किया है , जैव हथियार के रूप में। पटेल और उनके दल के माध्यम से ही लक्षद्वीप में कोविड-19 फैला। मैंने पटेल की तुलना सरकार या देश से नहीं, बल्कि एक जैव हथियार के रूप में की है… । मैं उसे और क्या कहूं…”

टॅग्स :भारतलक्षद्वीप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं