लाइव न्यूज़ :

अजब-गजब: पुलिस से रुमाल चोरी की शिकायत

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:59 IST

पुलिस ने अर्जी स्वीकार कर ली है लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देरूमाल को आमतौर पर साधारण वस्तु माना जाता है, लेकिन नागपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी इसी चीज के खोने की शिकायत पुलिस को दी है उनका मानना है कि रूमाल का कोई व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है।

रूमाल को आमतौर पर साधारण वस्तु माना जाता है, लेकिन नागपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी इसी चीज के खोने की शिकायत पुलिस को दी है। उनका मानना है कि रूमाल का कोई व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है।

नागपुर के मनीष नगर क्षेत्र के निवासी हर्षवर्धन जिथे ने सोमवार को सदर पुलिस थाने में अपना रुमाल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रेलवे के पूर्व कर्मचारी हैं और सोमवार को मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक के कार्यालय में अपने पूर्व सहकर्मियों से मिलने गए थे।

कार्यालय छोड़ते समय जिथे ने ध्यान दिया कि उनका रुमाल उनके पास नहीं था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि रुमाल चोरी हो गया और कोई उसका दुरुपयोग कर सकता है। अधिकारी ने कहा, “जब तक हमने उनकी अर्जी स्वीकार नहीं की वह (जिथे) पुलिस थाना छोड़ने को राजी नहीं हुए।” पुलिस ने अर्जी स्वीकार कर ली है लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos