लाइव न्यूज़ :

फिल्म आलोचक चिदानंद दासगुप्ता की शताब्दी जयंती पर अवॉर्ड और प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:45 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अगस्त प्रख्यात फिल्म आलोचक चिदानंद दासगुप्ता ने नाम पर गठित न्यास इस साल नवंबर में शुरू हो रहे शताब्दी जयंती वर्ष में फिल्मों का प्रदर्शन, स्मारक व्याख्यान और उनके कृतियां प्रदर्शित करेगी।

चिदानंद दासगुप्ता ट्रस्ट के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बातया कि समारोह 20-21 नवंबर को शुरू होगा और इसमें गत पांच साल में बेहतरीन डेब्यू फिल्म और बेहतरीन सिनेमा लेखन पर पुरस्कार दिया जाएगा। इस न्यास की स्थापना उनके परिवार के सदस्यों ने किया है जिनमें निर्देशक-अभिनेत्री बेटी अपर्णा सेन, मित्र और प्रशंसक शामिल हैं जिनका मकसद न केवल दासगुप्ता को श्रद्धांजलि देना है बल्कि ‘‘नए फिल्मकारों और सिनेमा समलोचना लेखन की नयी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी है।

प्रवक्ता ने बताया कि बेहरीन नवोदित निर्देशक को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी और विजेता का फैसला फिल्मकार अदूर गोपालकृष्णन, गौतम घोष और अभिनेत्री शबाना आजमी की मौजूदगी वाली ज्यूरी करेगी।

सेन ने कहा कि उनके पिता फिल्म आलोचक और निर्देशक ही नहीं थे बल्कि सिनेमा के वास्तविक इतिहासकार थे।

गौरतलब है कि दासगुप्ता सत्यजीत रे के साथ वर्ष 1947 में कलकत्ता फिल्म सोसाइटी की स्थापना करने वालों में से एक थे। उनका जन्म 20 नवंबर 1921 को शिलांग में हुआ था और 22 मई 2011 में उन्होंने कलकत्ता में अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग