लाइव न्यूज़ :

‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित प्रो. बाला वी बालचंद्रन का निधन

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:23 IST

Open in App

चेन्नई, 28 सितंबर यहां ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीएलआईएम) के अध्यक्ष और डीन प्रो. बाला वी बालचंद्रन का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

संस्थान की ओर से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वह 84 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और पौत्र हैं।

वह कुछ समय से स्वस्थ नहीं थे और 27 सितंबर को अमेरिका के शिकागो में तड़के चार बजे (स्थानीय समयानुसार) सोते समय ही उनकी मृत्यु हो गई।

बालचंद्रन ने देश में कई प्रबंधन संस्थान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें केंद्र द्वारा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जीएलआईएम ने कहा, ‘‘अत्यंत दु:ख के साथ, हम आपको डॉ बाला वी बालचंद्रन के निधन की सूचना देते हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। हालांकि हम उन्हें बहुत याद करेंगे, हम उन्हें अपने दिलों में रखेंगे।’’

पुडुकोट्टई जिले में जन्मे बालचंद्रन ने चिदंबरम के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अपने डॉक्टरेट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका जाने से पहले सेना में कुछ समय के लिए सेवा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए