चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित पुरस्कार विजेता कन्नड़ उपन्यास का अंग्रेजी में विमोचन किया जाएगा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:45 IST2021-07-23T18:45:07+5:302021-07-23T18:45:07+5:30

Award winning Kannada novel based on the life of Chandrashekhar Azad to be released in English | चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित पुरस्कार विजेता कन्नड़ उपन्यास का अंग्रेजी में विमोचन किया जाएगा

चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित पुरस्कार विजेता कन्नड़ उपन्यास का अंग्रेजी में विमोचन किया जाएगा

नयी दिल्ली, 23 जुलाई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित प्रख्यात कन्नड़ लेखक बाबू कृष्णमूर्ति के पुरस्कार विजेता उपन्यास ''अजेया'' के अंग्रेजी संस्करण का अगस्त के पहले सप्ताह में विमोचन किया जाएगा। प्रकाशन समूह गरूण प्रकाशन ने शुक्रवार को आजाद की 115वीं जयंती पर यह घोषणा की।

मंजुला टेकाल ने ''आजाद: द इंविंसिबल'' नामक पुस्तक का अंग्रेजी में अनुवाद किया है।

कृष्णमूर्ति ने कहा, ''आजाद: इंविंसिबल' भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के साहस, दृढ़ विश्वास और वीरता की प्रतिमूर्ति चंद्रशेखर आजाद की रोमांचक, रोमांचकारी और प्रेरक गाथा है, जो 'कल्पना से भी अद्भुत' है। यह पाठक को पहले पृष्ठ से लेकर अंतिम पृष्ठ तक बांधे रखती है।''

मूल रूप से 1974 में कन्नड़ में प्रकाशित हुई इस पुस्तक को कई बार फिर से प्रिंट किया जा चुका है। इसके लिये कृष्णमूर्ति को कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Award winning Kannada novel based on the life of Chandrashekhar Azad to be released in English

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे