लाइव न्यूज़ :

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टावर को चालू रखने के लिए दूरसंचार विभाग की मंजूरी का इंतजार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली,30मई सुरक्षा बल नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहें हैं ऐसे में गृह मंत्रालय चाहता है कि प्रभावित क्षेत्रों में लगे मोबाइल फोन के टावरों को आर्थिक निहितार्थों पर विचार किए बिना चालू रखा जाए और इसके लिए उसे दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में दूरसंचार विभाग को स्पष्ट शब्दों में बता दिया गया है कि मोबाइल फोन के ये टावर काम करते रहें। इस संबंध में पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं।

‘यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड एडमिनिस्ट्रेटर’ (यूएसओएफ) अंशुली आर्य को एक पत्र भेज कर इन सभी स्थानों पर सेवा जारी रखने के गृह मंत्रालय के निर्णय के बारे में अवगत करा दिया गया है। यूएसओएफ सभी दूरसंचार कंपनियों के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से वसूले गए धन का एक कोष (पूल) है।

इस कोष का इस्तेमाल दूरसंचार विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में और ऐसे इलाकों में संचार संपर्क के लिए करता है, जो दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए आर्थिक तौर पर लाभकारी नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ और नक्सल प्रभावित नौ अन्य राज्य जो ‘लाल गलियारा’ बनाते हैं, उनमें सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस की एजेंसियों को संचार सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 2200 से अधिक टावर लगाए गए थे।

यूएसओएफ ने जिन टावरों के लिए पांच वर्ष के लिए धन दिया था उन्हें बीएसएनएल की जारी निविदा के तहत दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, ताकि सुरक्षा बलों की दूरसंचार सेवा तक पहुंच बनी रहे। लेकिन विस्तार पर दूरसंचार की चुप्पी ने राज्य संचलित बीएसएनएल सहित हर किसी को परेशानी में डाल दिया है।

बीएसएनएल ने दूरसंचार सचिव को पत्र लिख कर इस पर स्पष्ट निर्देश देने को कहा है कि मोबाइल टावरों को चालू रखा जाना है अथवा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू