लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने NRC तैयार करवाने के लिए गृह मंत्रालय खटखटाया दरवाजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2018 20:45 IST

गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि महानिबंधक जनगणना को भी झारखंड में इसके लिए जनगणना कराने का आग्रह किया गया है।

Open in App

रांची, 02 अगस्तः झारखंड की रघुवर दास सरकार भी अब असम सरकार के पदचिन्हों पर चलते हुए संथाल परगना क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सक्रिय हो गई है। राज्य सरकार पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से असम की तर्ज पर नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (एनआरसी) तैयार करने का आग्रह कर चुकी है। 

गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि महानिबंधक जनगणना को भी झारखंड में इसके लिए जनगणना कराने का आग्रह किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल रजिस्टर सिटीजन (एनआरसी) के तहत असम में रहने वाले लोगों के नाम की इंट्री की जाती है। एनआरसी ने असम में अपनी पहली रिपोर्ट में 1.39 करोड़ लोगों के नाम को सिटीजन रजिस्टर में शामिल नहीं किया था। ऐसे में उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की कवायद चल रही है। 

झारखंड में एनआरसी के तहत ही संबंधित जिलों में अध्ययन कर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों को चिन्हित किया जा सके इसके लिए विशेष शाखा के एसपी धनंजय सिंह असम गए हैं। एसपी धनंजय सिंह असम जाकर यह जानकारी जूटा रहे हैं कि वह एनआरसी ने कैसे अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों को चिन्हित करने का काम शुरू किया है। 

झारखंड के चार जिले जहां बांग्लादेशियों के अवैध तरीके से बसने की सूचनाएं हैं। वहां प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की सक्रियता रही है। पीएफआई को झारखंड सरकार ने फरवरी महीने में प्रतिबंधित किया था। बांग्लादेश के रास्ते जाली नोट के कारोबार भी झारखंड में फल-फूल रहा है। 

झारखंड की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) के द्वारा पाकुड, साहेबगंज, जामताडा में जाली नोट के मॉडयूल पर नजर रखी जा रही है। पीएफआई के अलावे इन जिलों में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संदिग्ध भी सक्रिय रहे है। 

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह एडीजी अभियान आरके मलिक ने बताया कि ये एक सवैधानिक प्रक्रिया है। इसपर काम चल रहा है। हालांकि, पूरी रणनीति का एडीजी ने खुलासा नही किया। बांग्लादेशी घुसपैठियों के संबंध में जिस तरह से खुफिया सूचनाएं आ रही है। उसके आधार पर झारखंड सरकार उनपर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर चुकी है।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :रघुवर दासझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल