सीमांचल के डॉन अवधेश मंडल की दो पत्नियों के बीच 13 साल से जारी है जंग, पहली पत्नी पूर्व विधायक बीमा भारती के खिलाफ सौतन ने दर्ज कराई है FIR

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2025 16:26 IST2025-07-31T16:26:03+5:302025-07-31T16:26:03+5:30

वधेश मंडल की पहली पत्नी और पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती पर सौतन गुड़िया मंडल ने जान से मारने की धमकी देने, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। 5 महीने में दूसरी बार गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड़िया ने पूर्णिया जिले भवानीपुर थाने में रविवार को आवेदन दिया है।

Awadhesh Mandal's second wife has filed an FIR against former MLA Bima Bharti | सीमांचल के डॉन अवधेश मंडल की दो पत्नियों के बीच 13 साल से जारी है जंग, पहली पत्नी पूर्व विधायक बीमा भारती के खिलाफ सौतन ने दर्ज कराई है FIR

सीमांचल के डॉन अवधेश मंडल की दो पत्नियों के बीच 13 साल से जारी है जंग, पहली पत्नी पूर्व विधायक बीमा भारती के खिलाफ सौतन ने दर्ज कराई है FIR

पटना: बिहार के रुपौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती और उनकी सौतन गुड़िया के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया है। वैसे यहां कहा जाए तो सीमांचल के डॉन अवधेश मंडल की दो पत्नियों के बीच 13 साल से चल रही अदावत पुरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है। अवधेश मंडल की पहली पत्नी और पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती पर सौतन गुड़िया मंडल ने जान से मारने की धमकी देने, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। 5 महीने में दूसरी बार गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड़िया ने पूर्णिया जिले भवानीपुर थाने में रविवार को आवेदन दिया है।

गुड़िया मंडल ने आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम साढ़े चार बजे बीमा भारती अपने सहयोगियों के साथ भवानीपुर स्थित आवास पर आईं और गाड़ी की चाबी मांगने लगीं। चाबी पति अवधेश मंडल के पास थी। यह बात बताने पर बीमा उसे और अवधेश मंडल को जान से मारने की धमकी देने लगीं। उनके सहयोगी संजय, पंकज व बिजली ने जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया। हालांकि दोनों के बीच ये विवाद कोई नया नहीं है। दो सौतन के बीच का पारिवारिक टकराव लगातार जारी है। 

इसी साल 24 फरवरी को गुड़िया मंडल ने अपनी सौतन बीमा भारती पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। थाने में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बीमा भारती रुपौली विधानसभा सीट से 5 बार की विधायक और पूर्व में मंत्री भी रह चुकी हैं। वो कुख्यात अवधेश मंडल की पत्नी हैं। जबकि गुड़िया मंडल अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी हैं। 

बीमा भारती की शादी अवधेश मंडल  से1994 में हुई थी, जबकि गुड़िया की शादी अवधेश मंडल से 2011 में हुई थी। अवधेश मंडल भवानीपुर प्रखंड के प्रमुख रह चुके हैं। उनकी छवि शुरुआत से ही आपराधिक रही है। हत्या, अपहरण, मारपीट, जमीन कब्जाने से जुड़े 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

साल 2016 में अवधेश मंडल पर सीसीए भी लग चुका है। गुड़िया मंडल के अनुसार ‘बीमा भारती की पति अवधेश मंडल से कभी पटरी नहीं खाई। बीमा भारती को अवधेश मंडल से दो बच्चे हैं। लेकिन साल 2010 में उनका झगड़ा सड़क पर आ गया था। विधायक रहते हुए बीमा ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति के साथ संबंध बिगड़ने के बाद कोर्ट में तलाक की अर्जी तक दे चुकी थी। 

विवाद बढ़ने पर बीमा भारती रुपौली के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर रहने लगी। जबकि पति अवधेश मंडल भवानीपुर स्थित घर पर रहा करते थे। गुड़िया मंडल के अनुसार ‘बीमा भारती ने झूठा आरोप लगाते हुए आवेदन में कहा था कि पति शादी के कुछ समय बाद से ही मारपीट करने लगे थे। पति के भय से वे अपने बच्चों को दूर रखती थी। पढ़ने के लिए बांका स्थित मंदार हिल स्कूल में भेज दिया था। तब वे सहमति पत्र की मांग कर रही थी। दोनों के बीच दूरियां बरकरार रही।

23 अप्रैल 2013 विधायक आवास से घर जाते वक्त बीमा भारती के पीए संतोष मंडल को किसी ने अगवा कर लिया था। बीमा ने पति पर पीए की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में प्रखंड प्रमुख रहते हुए अवधेश मंडल समेत 9 को जेल हुई थी।

Web Title: Awadhesh Mandal's second wife has filed an FIR against former MLA Bima Bharti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे