लाइव न्यूज़ :

उड्डयन क्षेत्र के कर्मियों को भी प्राथमिकता में लगे टीके: नागर विमानन मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:16 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी नागर विमानन मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने के बाद कोविड-19 महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे उड्डयन क्षेत्र के कर्मियों को प्राथमिकता देते हुए टीके लगाए जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पिछले साल 28 दिसंबर को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार शुरू में करीब 30 करोड़ भारतीय लोगों को टीके लगेंगे, जिनमें तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ने वाले कर्मी हैं और करीब 27 करोड़ वैसे लोग हैं, जिनकी आयु 50 साल से ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 28 दिसंबर को जारी दिशा निर्देशों में अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ने वालों में उड्डयन क्षेत्र के कर्मचारी शामिल नहीं हैं जबकि सशस्त्र बलों, जेल के कर्मी और नगर निगम के कर्मी समेत अन्य शामिल हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने 20 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय के अपने समकक्ष राजेश भूषण को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ आप मेरी इस बात से सहमत होंगे कि विमान चालक दल के सदस्य, इंजीनियर, तकनीकी कर्मचारी, ग्राउंड कर्मी और उड्डयन क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मी हवाई यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तल्लीनता से अपना काम करते हैं और इस दौरान जोखिम का सामना करते हैं।’’

हाल ही में एयरलाइन और हवाईअड्डों ने नागर विमानन मंत्रालय से संपर्क किया और स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगने के बाद प्राथमिकता देते हुए अपने कर्मचारियों को टीके लगाने पर जोर दिया। खरोला ने इसका जिक्र पत्र में किया है। पीटीआई-भाषा के पास इस पत्र की प्रति है।

खरोला ने कहा कि अगर यह आग्रह स्वीकार किया जाता है तो मंत्रालय कर्मियों को टीका लगाने के लिए इनकी गिनती के संबंध में समन्वय करने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे