लाइव न्यूज़ :

उड्डयन मंत्रालय ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को केंद्र की अमृत योजना के तहत अपने बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 18 शहरी क्षेत्रों की मैपिंग के वास्ते ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से निदेशालय को एक साल के लिए ‘‘सशर्त छूट’’ दी है।

अमृत योजना के तहत, सरकार की योजना घरों में पानी की आपूर्ति, सीवरेज और शहरी परिवहन सहित बुनियादी सेवाएं प्रदान करने और शहरों में सुविधाओं का निर्माण करने की है] जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगी, खासकर गरीबों और वंचितों के लिए।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘अमृत शहरों के विकास के लिए डाटा अधिग्रहण, मैपिंग और वेब-आधारित जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मंच के कार्यान्वयन और हिसार, पंचकूला, अंबाला शहरी क्षेत्रों के लिए संपत्ति कर सर्वेक्षण के लिए छूट की अनुमति दी गई है।’’

जिन 18 शहरों के लिए निदेशालय को मैपिंग के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति मिली है, उनमें अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, थानेसर और यमुनानगर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह