लाइव न्यूज़ :

विमानन मंत्री ने दिल्ली से बरेली हवाई अड्डे के लिए पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान को हरी झंडी दिखायी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए पहले वाणिज्यिक यात्री विमान को हरी झंडी दिखायी और इस उड़ान के चालक दल में सभी सदस्य महिलाएं हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़े देश का आम नागरिक (आरसीएस-उड़ान) योजना के तहत बरेली हवाई अड्डे को वाणिज्यिक उड़ान संचालन के तहत उन्नत बनाया गया है।’’

बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलायंस एयर की दिल्ली-बरेली की पहली उड़ान में चालक दल में सभी महिलाएं थीं।

बयान के मुताबिक एलायंस एयर दिल्ली-बरेली रूट पर एटीआर 72-600 विमान को लगाएगी जिसमें करीब 70 यात्री सवार हो सकते हैं।

अब तक बरेली हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन नहीं होता था और यह वायु सेना के एयरबेस की तरह इस्तेमाल होता था।

भारतीय वायु सेना ने वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के परिचालन के लिए कुछ साल पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को जमीन सौंपी थी। अब वायु सेना और वाणिज्यिक परिचालन दोनों के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए