लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गुवाहाटी परिसर से सीधे नियुक्ति के तहत औसत वेतन पैकेज पिछले साल से अधिक रहा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रों को परिसर से सीधे नियुक्तियों के तहत दिया गया औसत वेतन पैकेज कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पिछले साल से अधिक रहा।

शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए आईआईटी के 686 छात्रों को सीधे परिसर से नौकरी मिलीं, जिनमें से सबसे अधिक पैकेज 70 लाख रुपए प्रति वर्ष का रहा।

आईआईटी में सेंटर फॉर कैरियर डेवल्पमेंट के प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी की चुनौतियों के बावजूद, आईआईटी-गुवाहाटी के छात्रों को की गई वेतन की पेशकश शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में बढ़ी है। बीटेक और बीडेस के छात्रों के लिए औसत वेतन पैकेज पिछले वर्ष के 20.62 लाख रुपए प्रति वर्ष की तुलना में 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के दौरान बढ़कर 21.41 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी प्रकार, एम टेक और एम डेस के छात्रों का औसत वेतन पिछले वर्ष के 16.22 लाख रुपए प्रति वर्ष की तुलना में बढ़कर 17.92 लाख रुपए प्रति वर्ष रहा। वैश्विक महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के बीच आईआईटी-गुवाहाटी ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 में डिजिटल मोड से नियुक्तियों का प्रबंध किया। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 140 कंपनियों ने भाग लिया। बी.टेक और बी.डेस के 584 छात्रों में से 444 छात्रों को इस दौरान नौकरी का प्रस्ताव मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू