लाइव न्यूज़ :

नयी मंत्रिपरिषद की औसत उम्र 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हुई

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 7 जुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार के बाद नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हो गई है ।

मंत्रिपरिषद में निशिथ पारामाणिक (35 वर्ष) सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं । इसमें सबसे अधिक आयु के सदस्य सोम प्रकाश हैं जो 72 वर्ष के हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नयी मंत्रिपरिषद में 77 सदस्य हैं । इसमें 50 वर्ष से कम आयु के अन्य मंत्रियों में स्मृति ईरानी (45 वर्ष), किरण रिजिजू (49 वर्ष), मनसुख मंडाविया (49 वर्ष), कैलाश चौधरी (47 वर्ष), संजीव बालियान (49 वर्ष), अनुराग ठाकुर (46 वर्ष), डा. भारती प्रवीण पवार (42 वर्ष), अनुप्रिया सिंह पटेल (40 वर्ष), शांतनु ठाकुर (38 वर्ष), जान बारला (45 वर्ष) और डा एल मुरूगन (44 वर्ष) शामिल हैं ।

आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की औसत आयु 56 वर्ष है हालांकि नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 58 वर्ष है । फेरबदल एवं विस्तार से पहले मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष थी ।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए महत्वपूर्ण फेरबदल एवं विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इससे पहले डा. हर्षवर्द्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था ।

शपथ लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, भूपेन्द्र यादव आदि शामिल हैं ।

वहीं, जी किशन रेड्डी, पुरूषोत्तम रूपाला, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, आर के सिंह, किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर