लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की तारीफ करने पर मिली सजा, स्वर्ण मंदिर में साफ किए बर्तन और जूते

By बलवंत तक्षक | Updated: January 31, 2019 10:01 IST

अकाल तख्त की तरफ से तलब किए जाने पर जब हित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था की इसमें कौन सी नई बात हो गई है? बाद में उन्हें बर्तन और जूते साफ करने की धार्मिक सजा सुनाई गई थी।

Open in App

बलवंत तक्षक, चंडीगढ़, 30 जनवरी: तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई सेवा के तहत अमृतसर स्वर्ण मंदिर में जूते और बर्तन साफ किए। इससे पहले उन्होंने श्री दरबार साहिब में करीब डेढ़ घंटे तक गुरबाणी श्रवण की।

हित को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा में बोले गए शब्दों के लिए दोषी मानते हुए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा सुनाई गई थी। नीतीश की प्रशंसा में हित ने उन शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जो गुरु साहिबान के लिए ही इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने 11 जनवरी को शीतल कुंड में बनने वाली इमारत का शिलान्यास किया था।

इस मौके पर हित ने 'निमाणेयां दे माण-निताणेयां दे ताण' शब्दों का प्रयोग कर नीतीश की प्रशंसा की थी। गुरु साहिब के लिए प्रयोग होने वाले इन शब्दों के इस्तेमाल पर हित को अकाल तख्त पर तलब किया गया था। 

अकाल तख्त की तरफ से तलब किए जाने पर जब हित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था की इसमें कौन सी नई बात हो गई है? बाद में उन्हें बर्तन और जूते साफ करने की धार्मिक सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारपंजाबबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां