जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:57 IST2021-01-05T21:57:10+5:302021-01-05T21:57:10+5:30

Avalanche warning issued for high altitude places in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

श्रीनगर, पांच जनवरी जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएमए) ने केंद्र शासित प्रदेश में ऊंचाई पर स्थित एवं हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए मध्यम और हल्के स्तर की चेतावनी जारी की है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुंछ, राजौरी, रामबन, डोडा और बांदीपोरा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों के लिए हिमस्खलन की मध्यम स्तर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, वाल्तेंगु नाद, जवाहर सुरंग के दक्षिणी एवं उत्तरी छोर, वेरीनाग, कपरान, चौकीबल-एनसी पास, गुरेज दवार और नीरू इलाकों के लिए भी यह चेतावनी जारी की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, उधमपुर, बारामुला, गंदेरबल, सोनमार्ग-जोजीला, जेड-गली-कारारूज, कंजलावन, तांगमर्ग और गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों के लिए भी हिमस्खलन की हल्के स्तर की चेतावनी जारी की गई है। ’’

प्रवक्ता ने कहा कि हिमस्खलन संभावित इन इलाकों में रहने वाले लोगों को जान की सुरक्षा के लिए बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Avalanche warning issued for high altitude places in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे