हिमस्खलन की चपेट में आए जवान का पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:55 IST2021-04-08T18:55:53+5:302021-04-08T18:55:53+5:30

हिमस्खलन की चपेट में आए जवान का पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ठाणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में सेना के एक जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जो जनवरी में लेह में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हो गए थे और कुछ दिनों पहले उनका पार्थिव शरीर मिला था।
उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुनील शिंदे (37) का उनके पैतृक स्थान बदलापुर में अंतिम संस्कार किया गया।
शिंदे सेना की इंजीनियरिंग इकाई में थे और जनवरी में वह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में ड्यूटी पर थे। उसी दौरान वह और उनके सहयोगी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
बर्फ पिघलने के बाद कुछ दिन पहले उनके पार्थिव शरीर मिले थे।
शिंदे का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित बदलापुर लाया गया और अगले दिन पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।