कश्मीर में दो जगहों पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:31 IST2021-02-28T19:31:34+5:302021-02-28T19:31:34+5:30

Avalanche at two places in Kashmir, no casualties | कश्मीर में दो जगहों पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

कश्मीर में दो जगहों पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर, 28 फरवरी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल जिले में रविवार को हिमस्खलन हुआ लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चौकीबल-तंगधार रोड पर पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर हिमस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में आर्मी कॉन्वॉय ग्राउंड पर दोपहर में एक और हिमस्खलन हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Avalanche at two places in Kashmir, no casualties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे