लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की ‘दंबग’ एनिमेटिड अवतार में ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:59 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ‘दंबग’ फिल्म अब एनिमेटिड अवतार में डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर प्रसारित की जा रही है।

‘दबंग- द एनिमेटिड सीरीज़’ नाम से यह कार्यक्रम बच्चों के लिए है। इसी के साथ डिजिटल माध्यम पर बच्चों के लिए ‘टॉय स्टोरी’, ‘डोरिमॉन’, ‘मिक्की माउज़ क्लबहाउस’ तथा ‘चाचा चौधरी’ जैसे कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है।

‘दबंग- द एनिमेटिड सीरीज़’ के निर्माता कोसमोस-माय और अरबाज़ खान प्रोड्क्शंस हैं। एक सीज़न में इसकी आठ कड़ियां हैं और यह हिंदी, तमिल तथा तेलुगु में उपलब्ध है। नई कड़ियां नियमित अंतराल पर रिलीज की जाएंगी।

इस सीरीज़ में सलमान खान के प्रसिद्ध किरदार ‘चुलबुल पांडे’ के अलावा उनके भाई मक्खी (जिसे अरबाज़ खान ने निभाया है) और रज्जो (जिसे सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया) का चरित्र भी एनिमेटिड है।

सलमान खान ने एक बयान में कहा, “मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि चुलबुल, मक्खी और रज्जो हमारे देश के बच्चों के मनोरंजन के लिए एनिमेटेड अवतार में लौट रहे हैं। मैं घर पर अपनी भांजे भांजियों के साथ 'दबंग - द एनिमेटेड सीरीज' की सभी कड़ियां देखने का और इंतजार नहीं कर सकता।”

‘दंबग’ फिल्म 2010 में आई थी और उसके निर्देशक अभिनव कश्यप थे। इसके बाद 2012 में इसका सीक्वल बनाया गया जिसका निर्देशन अरबाज़ खान ने किया जबकि 2019 में आए इसके तीसरे हिस्से का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र