लाइव न्यूज़ :

सहायक ट्रक चालक ने चालक को चाक़ू मारा, अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:30 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), 13 अप्रैल कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर मंगलवार को आपस में हुए विवाद के बाद सहायक ट्रक चालक ने ट्रक चालक पर चाकू से वार किया ,जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली निवासी इरशाद (34) ट्रक चालक था और राजाराम नामक युवक उसके साथ सहायक का काम करता था।

उन्होंने बताया कि सुबह फतेहपुर ज़िले के खागा कस्बे के पास इरशाद व राजाराम के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद राजाराम ने इरशाद पर चाकू से कई वार किए और मौके से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इरशाद किसी तरह हिम्मत कर ट्रक लेकर कौशांबी जिले के अझुवा बाजार पहुंचा,वहां उसे घायल अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि इरशाद ट्रक लेकर इंदौर से पटना जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह