रेवाड़ी में ऑटोरिक्शा चालक, उसके साथी ने महिला से बलात्कार किया: पुलिस
By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:07 IST2021-02-08T22:07:06+5:302021-02-08T22:07:06+5:30

रेवाड़ी में ऑटोरिक्शा चालक, उसके साथी ने महिला से बलात्कार किया: पुलिस
चंडीगढ़, आठ फरवरी हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक और उसके साथी ने राजस्थान की एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया ।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पति नीमराना जाने के लिए शनिवार को रेवाड़ी बस अड्डे से एक ऑटोरिक्शा में सवार हुए थे। वाहन में चालक का साथी भी मौजूद था।
पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने दंपति को राजस्थान के नीमराना छोड़ने की पेशकश की क्योंकि वे कुछ देर से बस के आने का इंतजार कर रहे थे।
महिला ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें महिला ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालक राजमार्ग पर एक अलग रास्ते पर ले गया और इसके बाद दो संदिग्धों ने एक सुनसान स्थान पर उससे बलात्कार किया।
बावल के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने फोन पर बताया, ‘‘घटना में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। हमने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।