लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आटो-रिक्शा किराया 18.75 प्रतिशत बढ़ा, आप सरकार ने जारी की अधिसूचना

By भाषा | Updated: June 13, 2019 05:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली की आप सरकार ने बुधवार को आटो किराया में वृद्धि को लेकर अधिसूचना जारी की। इससे मौजूदा किराये दरों में 18.75 प्रतिशत वृद्धि होगी। अगले कुछ महीने में होने वाले विधानसभा सुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है। इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में चलने वाले 90,000 आटो रिक्शा मालिकों और चालकों को लाभ होगा। आम आदमी पार्टी (आप) को आगे बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपना प्रमुख वादा पूरा किया। परिवहन विभाग ने आटो रिक्शा किराया संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। संशोधन के बाद भी दिल्ली में आटो किराया अन्य महानगरों की तुलना में कम होगा।’’ परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ आटो रिक्शा चालक मीटर में जरूरी बदलाव कर संशोधित दर ले सकेंगे। इसमें दिल्ली में पंजीकृत 90,000 आटो के मीटरों में जरूरी बदलाव के लिये करीब 1.5 महीना का समय लगेगा।’’ संशोधित दरों के तहत पहले 1.5 किलोमीटर के लिये 25 रुपये लगेंगे। फिलहाल पहले 2 किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगते हैं। प्रति किलोमीटर शुल्क मौजूदा 8 रुपये से बढ़ाकर 9.5 रुपये कर दिया गया है। यह करीब 18.75 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।’’ अधिसूचना में पहली बार प्रतीक्षा शुल्क 0.75 रुपया प्रति मिनट लगाये जाने की बात कही गयी है। वहां सामान शुल्क 7.50 रुपये होगा। संशोधित किराये को लेकर अधिसूचना परिवहन विभाग द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दिया गया है। अधिकारियों के यह कहे जाने पर कि अधिसूचना के लिये लेफ्टिनेंट गवर्नर की मंजूरी की जरूरी है, अधिसूचना के मुद्दे पर देरी हुई। अंत में कानून विभाग की राय के बाद इसे गहलोत की मंजूरी से जारी किया गया। कानून विभाग की राय के अनुसार लेफ्टिनेंट गवर्नर की इसके लिये मंजूरी की जरूरत नहीं है। भाषा रमण मनोहर मनोहर

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए