लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते ऑटो एक्सपो स्थगित

By भाषा | Updated: August 4, 2021 00:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन अगस्त । भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के एक बार फिर से देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स(सियाम) ने फिलहाल फैसला लिया है कि अगली साल दो से नौ फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो को स्थगित किया जाता है।

सियाम के डारेक्टर राजेश मेनन का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑटो एक्सपो-2022 को अभी के लिए स्थगित किया जाता है, हालांकि इस साल के अंत तक नई तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

ध्यातव्य है कि दो साल में एक बार ऑटो एक्सपो का आयोजन होता है। निदेशक राजेश का कहना है,‘‘ "ऑटो एक्सपो जैसे बिजनेस-टू-कंज्यूमर शो में संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत ज्यादा रहता है, क्योंकि इसमें भीड़ बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाए रखना काफी मुश्किल होगा। इसलिए ऑटो एक्सपो-द मोटर शो को अभी के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे