लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में मार्ग मानचित्र के विरूद्ध ऑटो चालक हड़ताल पर बैठे

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:45 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 23 दिसंबर ऑटो चालकों का एक वर्ग प्रशासन द्वारा प्रस्तावित मार्ग मानचित्र प्रणाली के विरूद्ध बृहस्पतिवार को यहां जिला मुख्यालय के सामने हड़ताल पर बैठ गया।

हड़तालियों में 128 ऑटो मालिक एवं चालक शामिल हैं जो ऑटोरिक्शा चालक संघ एवं ऑटो चालक ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यूनियन के महासचिव वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि यह हड़ताल ऑटो रिक्शा के चलने के लिए मार्ग मानचित्र तय करने के यातायात पुलिस के फैसले के विरूद्ध शुरू की गयी है।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली स्वीकार्य नहीं है क्योंकि उनके लिए समस्याएं पैदा होंगी।

सिरोही ने कहा कि ऑटो चालक कोरोना वायरस के चलते पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं क्योंकि यात्री साझा करने के आधार पर बैठना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब प्रशासन ऑटो चालकों पर मार्ग मानचित्र नियमावली थोपने का प्रयास कर रहा है । यह स्वीकार्य नहीं है। यदि पुलिस उन्हें मार्ग मानचित्र का पालन करने के लिए मजबूर करती है तो यूनियन अपनी हड़ताल जारी रखेगी और ई-रिकशा की आवाजाही भी बाधित कर देगी।

यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने पीटीआई भाषा से कहा कि गाजियाबाद में 15575 ऑटो पंजीकृत हैं और सड़कों पर चल रहे हैं । उन्होंने कहा कि पहल के अनुसार उनके फिटनेस, दस्तावेज और परमिट की जांच के बाद ही मार्ग मानचित्र आवंटित किया जाएगा।

उनके अनुसार सड़कों पर भीडभाड़ पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!