लाइव न्यूज़ :

लातूर में ऑटो चालकों, किराना दुकानदारों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:51 IST

Open in App

औरंगाबाद, 11 जून महाराष्ट्र के लातूर शहर में नगर निकाय ने ऑटो रिक्शा चालकों, किराना और दवा दुकानदारों, अखबार विक्रेताओं और बैंक कर्मचारियों को अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कामगार घोषित किया है और उन्हें टीका लगाने में प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ऑटो चालक, बैंक कर्मचारी, दवा और किराना दुकानदार, अखबार विक्रेताओं ने लगातार काम किया। वे कई लोगों के संपर्क में आए इसलिए लातूर नगर निगम (एलएमसी) ने उन्हें अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने अब उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है। इन लोगों को अपने संघों या कार्यालयों से सर्टिफिकेट लेने और लातूर शहर में पांच निर्धारित केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए कहा गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लातूर शहर में 59 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार शाम को 89,731 पर पहुंच गए जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 2,323 पर पहुंच गई। शहर में 785 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू