लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ऑटो चालकों ने बयां किया अपना दर्द, केजरीवाल सरकार से की ये भावुक अपील

By सुमित राय | Updated: May 20, 2020 21:09 IST

दिल्ली के ऑटो चालकों की शिकायत है कि सिर्फ एक सवारी बैठाने से उनको नुकसान हो रहा है और कर्जा लेकर तो गैस डलवा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्ली सरकार ने ऑटो के चलने की भी अनुमति दे दी है।हालांकि दिल्ली सरकार ने ऑटों में एक ही सवारी की बैठाने की अनुमति दी है।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्ली सरकार ने कई छूट दी है और इसी क्रम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को चलाने की भी अनुमति दी गई है। दिल्ली सरकार ने ऑटो के चलने की भी अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि ऑटो में एक ही सवारी होनी चाहिए।

दिल्ली सरकार के इस फैसले पर ऑटो चालक परेशान हैं, क्योंकि ऑटो चलने की अनुमति मिलने से उन्हें रोजगार का साधन तो मिल गया, लेकिन सिर्फ एक सवारी बैठाने के कारण उन्हें काफी नुकसान भी हो रहा है। अब दिल्ली के ऑटो चालकों की अपील है कि कम से कम दो सवारी बैठाने की अनुमति दी जाए।

दिल्ली के एक ऑटो चालक मुकेश ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि 250 रुपया एक वक्त का गाड़ी का किराया मालिक को देना पड़ता है। दिन में 200-300 रुपया कमाएंगे तो क्या हम खाएंगे क्या मालिक को देंगे। कर्जा लेकर तो गैस डलवा रहे हैं। सरकार से यही अनुरोध है-कम से कम दो सवारी होनी चाहिए गाड़ी में एक से गुजारा नहीं चलेगा।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए दिशानिर्देश जारी किया था और दिल्ली में परिवहन सेवाओं को अनुमति दी थी। इसमें ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, मैक्सी कैब्स, आरटीवी, बसें, चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन सभी में सवारियों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश भी दिया गया था।

बस, ऑटो और टैक्सी में कितनी सवारी की अनुमति

ऑटो- 1 सवारीटैक्सी- 2 सवारीग्रामीण सेवा / ईको फ्रेंडली सेवा -1 यात्रीमैक्सी कैब्स - 5 यात्रीआरटीवी - 11 यात्री (सीट को वायरसमुक्त करना ड्राइवर की जिम्मेदारी)बसें - 20 से अधिक यात्री नहीं (हर यात्री की स्क्रीनिंग और बसों के अलावा बस स्टॉप पर  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन)चार पहिया वाहन - 2 यात्री (कार-पूलिंग की अनुमति नहीं)दुपहिया वाहन - पीछे की सवारी के बिना

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया