लाइव न्यूज़ :

ऑटो चालक ने 55 हजार रुपये यात्री को लौटाए, पुलिस ने ईमानदारी के लिए सम्मानित किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:29 IST

Open in App

नागपुर, 14 अक्टूबर पुलिस ने उस ऑटो रिक्शा चालक को सम्मानित किया है कि जिसने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक सवारी को उसका बैग वापस कर दिया था जिसमें 55 हजार रुपये थे।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक 44 वर्षीय गंजाम नामदेव नारनावरे को बुधवार को उसकी ईमानदारी के लिए तहसील पुलिस ने सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी अनीता अतुल शेंडे (49) मंगलवार को गांधीबाग इतवारी बाजार जाने के लिए नारनावरे के ऑटोरिक्शा में बैठी थी।

अधिकारी ने बताया कि ऑटोरिक्शा से उतरते समय, शेंडे ने अपना बैग वाहन में ही भूल गई जिसमें 55,000 रुपये थे और जब उन्हें पता चला कि वह बैग ऑटो में भूल गई है, तो उन्होंने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि नारनावरे ने गाड़ी में बैग देखा तो उसने सवारी का पता लगाने की कोशिश की और बाद में तहसील थाने जाकर बैग पुलिस को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि उसकी ईमानदारी से खुश होकर पुलिस ने नारनावरे को सम्मानित किया और सवारी ने उसे 5,000 रुपये उपहार के रूप में दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र