लाइव न्यूज़ :

ऑटो चालक ने न्यायाधीश उत्तम आनंद को जानबूझकर टक्कर मारी थी : सीबीआई

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:35 IST

Open in App

रांची, 23 सितंबर झारखंड उच्च न्यायालय को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि ऑटो चालक ने जानबूझकर धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

उच्च न्यायालय में आज उपस्थित हुए के सीबीआई के संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल ने अदालत को यह जानकारी दी और कहा कि इस घटना के पीछे षड्यंत्र की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के 20 अधिकारी दिन-रात इस घटना की जांच में जुटे हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन व न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

अदालत के आदेश पर सीबीआई के संयुक्त निदेशक आज पीठ के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि ऑटो चालक ने न्यायाधीश को जानबूझकर टक्कर मारी थी और यह कोई हादसा नहीं था। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के षड्यंत्र की जांच की जा रही है।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी न्यायिक अधिकारी की हत्या की गई है। इसने कहा कि इस घटना से न्यायिक अधिकारियों का मनोबल कम हुआ है और अगर इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया तो यह न्यायिक व्यवस्था के लिए सही नहीं होगा।

सीबीआई के संयुक्त निदेशक ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई है और गिरफ्तार लखन शर्मा मोबाइल चोर है तथा उसने उस दिन भी मोबाइल चुराए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति काफी चालाक है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है, लेकिन सीबीआई के अधिकारी उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि धनबाद में गत 28 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले न्यायाधीश को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?