लाइव न्यूज़ :

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो पलटा, 11 बच्चे घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:45 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 25 नवम्बर हरियाणा में जींद में नंदीशला के सामने बृहस्पतिवार को स्कूली विद्यार्थियों को लेकर जा रहे ऑटो के पलट जाने से 11 बच्चे घायल हो गए।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

परिवहन विभाग के अनुसार क्राइस्ट राजा कान्वेंट स्कूल की बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के बाद अमन अपने ऑटो में11 विद्यार्थियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच जयंती देवी मंदिर के निकट ऑटो के सामने मोटरसाइकिल सवार आ गया। जैसे ही अमन ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की आटो डिवाइडर पर पलट गया और उसमें सवार छात्र फंस गए। इस हादसे में 10 बच्चों को मामूली चोट आयी जबकि कृष्णा कालोनी निवासी आठवीं कक्षा का एक अन्य छात्र ऑटो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। परिजन उसको हिसार के निजी अस्पताल में ले गए हैं।

क्राइस्ट राजा कान्वेंट स्कूल की प्राचार्या रंचिता ने कहा कि परिजनों ने खुद ही ऑटो लगाया हुआ है, स्कूल की तरफ से स्पष्ट आदेश हैं कि परिजन खुद ही बच्चों को लेकर जाएं या स्कूल की बस में विद्यार्थियों को भेजे। उनके अनुसार इस ऑटो का स्कूल से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?