लाइव न्यूज़ :

12 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले की जांच करें प्राधिकारी: असम बाल अधिकार आयोग

By भाषा | Updated: April 24, 2021 23:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 अप्रैल असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नागांव जिला प्रशासन से शनिवार को कहा कि वह 12 वर्षीय लड़की के कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले की त्वरित जांच कराए।

आयोग ने नागांव उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि इस मामले की त्वरित गति से जांच की जाए ताकि बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012, बाल एवं किशोर श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं को शामिल करते हुए आरोपपत्र दायर किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि लड़की एक घरेलू सहायिका के तौर पर कार्यरत थी और उससे कथित बलात्कार किया गया। उसके गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसे कथित रूप से जलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की के अभिभावकों के पहुंचने से पहले ही बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के नियोक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर