लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सर्वाधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय जीत का तोड़ा रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: April 4, 2021 13:19 IST

आस्ट्रेलिया ने इसके बाद एलिसा हीली (65), एलिस पैरी (नाबाद 56) और एशलेग गार्डनर (नाबाद 53) के अर्धशतकों की बदौलत 69 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा विश्व चैंपियन टीम ने इस तरह लगातार 22वीं जीत के साथ पोंटिंग की 2003 की टीम के लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।मेग लेनिंग ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह लंबे समय तक इस टीम की शानदार उपलब्धि है।

माउंट मोनगानुई: आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर लगातार 22वां मैच जीतकर रिकी पोंटिंग की अगुआई वाली अपने देश की पुरुष टीम के 2003 में बनाए लगातार सर्वाधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेगान शुट के चार विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड को 212 रन पर समेट दिया।

आस्ट्रेलिया ने इसके बाद एलिसा हीली (65), एलिस पैरी (नाबाद 56) और एशलेग गार्डनर (नाबाद 53) के अर्धशतकों की बदौलत 69 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। मौजूदा विश्व चैंपियन टीम ने इस तरह लगातार 22वीं जीत के साथ पोंटिंग की 2003 की टीम के लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

मेग लेनिंग ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह लंबे समय तक इस टीम की शानदार उपलब्धि है। हमने ये जीत तीन साल में दर्ज की जो दिखाता है कि इस प्रारूप में हमारी टीम के प्रदर्शन में कितनी निरंतरता है।’’ आस्ट्रेलिया की महिला टीम ने अक्टूबर 2017 से कोई एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं गंवाया है।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाक्रिकेटवनडे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया