लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने पश्चिमी नौसेना कमान का किया दौरा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल और कार्यवाहक महावाणिज्यदूत सारा रॉबर्ट्स ने यहां हाल में हुए संयुक्त नौसैन्य अभ्यास के बाद पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया।

नौसेना ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उच्चायुक्त ने सोमवार को पश्चिमी नौसैन्य कमान में वाइस एडमिरल अजित कुमार से बातचीत की और रक्षा सहयोग, सामरिक साझेदारी और हिंद महासागर के किनारे स्थित देशों के तौर पर साझे समुद्री हितों जैसे विभिन्न मामलों पर वार्ता की।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पक्ष के तीन अन्य अधिकारियों ने भी कमान का दौरा किया।

बयान में बताया गया कि उच्चायुक्त पश्चिमी नौसैन्य कमान में विमान वाहक गोदी पर भी गए।

हाल में सम्पन्न हुए चार देशों के मालाबार अभ्यास 2020 के मद्देनजर उच्चायुक्त की यह यात्रा और अहमियत रखती है। इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने भाग लिया था।

मालाबार 2020 अभ्यास के दोनों चरणों में रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के पोत ‘एचएमएएस बाल्लारात’ ने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उसने 10 नवंबर से 13 नवंबर तक पोत से सामान उतारने और लादने की प्रक्रिया के लिए गोवा बंदरगाह में कुछ समय बिताया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों राष्ट्रमंडल देशों के बीच अच्छे संबंधों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने यह दौरा किया और इससे दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मौजूदा संबंध और मजबूत होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है