लाइव न्यूज़ :

विजयादशमी पर 'संदेश' भेजने के लिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने ममता का किया धन्यवाद

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:55 IST

Open in App

कोलकाता, 19 अक्टूबर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विजयादशमी की बधाई दी और इस अवसर पर उन्हें मिठाई भेजने के लिए धन्यवाद दिया।

ओ’फैरेल ने एक ट्विटर पोस्ट में मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए 'संदेश' और 'मिष्टी दोई' की तस्वीरें साझा कीं।

पश्चिम बंगाल 'संदेश' मिठाई और 'मिष्टी दोई' (मीठी दही) दोनों के लिए प्रसिद्ध है। विजयादशमी पर लोगों को मिठाई खिलाना राज्य की एक प्रथा है।

ओ’फैरेल ने ट्वीट में कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘विजया’ की बधाई।’’

उन्होंने आगे अंग्रेजी में कहा: ‘‘पारंपरिक बंगाली मिठाई मिष्टी दोई और संदेश के लिए धन्यवाद। आपके राज्य की मेरी अगली यात्रा की प्रतीक्षा है।’’

ममता को हर साल दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन यानी विजया दशमी जैसे अवसरों पर गणमान्य व्यक्तियों और दोस्तों को मिठाई, बंगाल के अन्य व्यंजन और पारंपरिक पोशाक भेजने के लिए जाना जाता है। इस बार 15 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह