लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:41 IST

Open in App

लखनऊ, 25 फरवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बृहस्पतिवार को यहां उनके सरकारी आवास पर आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बेरी ओ फैरेल एओ ने भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उच्चायुक्त को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं और प्रदेश में निवेश लाने के लिए आकर्षक नीतियां बनायी गयी हैं, जिससे प्रदेश में निवेश करना आसान हो गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से वर्ष 2018 में आयोजित यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में चार लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मधुर संबंध हैं और दोनों देश आपस में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और आस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में इस साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा हर मण्डल में एक विश्वविद्यालय तथा प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें आस्ट्रेलिया के संस्थान इस क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।

उच्चायुक्त ने कहा कि आस्ट्रेलिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में सड़क और बुनियादी ढांचा, जल संसाधन तथा कौशल विकास क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। आस्ट्रेलिया राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं