लाइव न्यूज़ :

भारत के गगनयान मिशन में सहयोग करेगा ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी के उप प्रमुख एंथनी मर्फेट ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के गगनयान मिशन में कोकोस कीलिंग द्वीप से निगरानी करने में सहयोग करेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में मर्फेट ने कहा कि दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग बढ़ रहा है और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसियों ने हाल में अपने समझौता ज्ञापन को अद्यतन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र कोकोस कीलिंग द्वीप के जरिए निगरानी करके गगनयान मिशन में सहयोग करेंगे।’’

इस साल की शुरुआत में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि इसरो ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ गगनयान मिशन के लिए कोकोस कीलिंग द्वीप समूह में एक ‘ग्राउंड स्टेशन’ बनाने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

कक्षा में उपग्रह अपनी जानकारी को पृथ्वी पर स्थित स्टेशन तक नहीं पहुंचा सकते हैं यदि उनके पास जमीनी स्टेशन का स्पष्ट दृश्य नहीं हो। उपग्रह की सूचनाओं को डेटा रिले उपग्रह प्रसारित करने का कार्य करता है। ‘ब्लाइंड स्पॉट’ के कारण कई बार सिग्नल नहीं पहुंचते हैं। कोकोस कीलिंग द्वीप से डेटा रिले उपग्रह की निगरानी से इन मुद्दों के समाधान में मदद मिलेगी। गगनयान भारत का महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन है जिसका उद्देश्य तीन भारतीयों को पृथ्वी की निचली कक्षा (लीओ) में ले जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू