लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में नया महावाणिज्यिक दूतावास स्थापित करने का इच्छुक है ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि उनका देश बेंगलुरु में एक नया महावाणिज्यिक दूतावास स्थापित करने का इच्छुक है जिससे भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजनयिक पदों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के नवाचार सृजनकर्ताओं, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वालों और उद्यमियों के अलावा सरकारों के साथ हर स्तर पर अपने संबंध प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को जो चीज बांधती है वह वास्तव में मजबूत और स्थायी है।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के अनुसार, यहां एक वाणिज्यिक कार्यालय स्थापित कर ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। विभाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत में ‘महत्वपूर्ण तथा उभरती हुई प्रौद्योगिकी नीति के लिए उत्कृष्टता का केंद्र’ भी स्थापित करेगा।

मॉरिसन ने कहा, “आपको बताते हुए मुख्य खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में एक नया महा वाणिज्यिक दूतावास स्थापित करने की इच्छा रखता है। बेंगलूरु दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता तकनीकी केंद्र है और हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। भारत की यूनिकॉर्न कंपनियों का एक तिहाई यहां है।”

बेंगलूरु टेक सम्मेलन (बीटीएस) 2021 में अपने वीडियो संदेश में मॉरिसन ने कहा कि बेंगलूरु में ऑस्ट्रेलिया का नया महावाणिज्यिक दूतावास खुलने से भारत के ऑस्ट्रेलिया के राजनयिक पदों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। बीटीएस के इस 24वें संस्करण का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया।

इस अवसर में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण, उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी, बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मॉरिसन ने यह भी कहा कि उनका देश ऑस्ट्रेलिया में पहले ‘सिडनी डायलॉग’ की शुरुआत भी करने वाला है। उन्होंने कहा कि वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान