लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब ने कामाख्या मंदिर के लिए जमीन दान दी थी: असम के विधायक का दावा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 00:51 IST

Open in App

नागांव (असम), आठ दिसंबर असम में ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआइयूडीएफ) के एक विधायक ने दावा किया है कि गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के लिए मुगल बादशाह औरंगजेब ने जमीन दान दी थी। विधायक के इस बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है।

मंदिर की वेबसाइट के अनुसार, कामाख्या मंदिर का इतिहास आर्य सभ्यता से पहले का माना जाता है। नागांव जिले के ढिंग से विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा, “औरंगजेब ने मां कामाख्या मंदिर के लिए जमीन दान दी थी, यह ‘पवित्र असम’ नामक पुस्तक में साफ लिखा है जो डॉ महेश्वर नियोग ने लिखी थी। यह किताब असम साहित्य सभा से प्रकाशित है।”

औरंगजेब ने भारत में 1658 से 1707 के बीच शासन किया था। विधायक ने यह भी दावा किया कि औरंगजेब ने भारत के सैकड़ों मंदिरों को दान दिया था जिसमें वाराणसी के जंगमबाड़ी मंदिर को दी गई 178 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। इस्लाम के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनकी सरकार इस तरह के आधारहीन बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो