लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद: ‘बीबी का मकबरा’ में संरक्षण कार्य शुरू

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:41 IST

Open in App

औरंगाबाद, दो अप्रैल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 17वीं सदी के मुगल काल की इमारत ‘बीबी का मकबरा’ बंद कर दिया गया है और ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसकी मरम्मत और संरक्षण का काम शुरू कर दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र इस मकबरे की पेटिंग और पत्थरों के संरक्षण काम शुरू किया है।

पुरातत्व रसायनशास्त्री उपाधीक्षक श्रीकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ इस इमारत के संरक्षण के काम को तीन हिस्सों- प्रवेश द्वार के भीतर की पेटिंग, गुंबदों और कब्र के चारों संगमरमरों पर बनी बनावटों के संरक्षण- में बांटा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर जहां टिकटों की जांच की जाती है, वहां भीतर पेटिंग रखे हैं और इसका संरक्षण वैज्ञानिक विधि द्वारा किया जा रहा है। यहां मुख्य इमारत के गुंबदों की सफाई और उसे भी वैज्ञानिक विधि से संरक्षित करने का कार्य होगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्य पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे और काम दो से तीन महीने तक चलेगा। हालांकि पेटिंग के संरक्षण कार्य में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

वहीं इतिहासकार दुलारी कुरैशी एएसआई के कदम का स्वागत करती हैं और पीटीआई-भाषा से बातचीत में इस बात पर जोर देती हैं कि इमारत के अन्य हिस्सों को भी संरक्षण और मरम्मत की जरूरत है।

आगरा में स्थित ताजमहल जैसा दिखने से इस मकबरे को ‘दक्कन का ताज’ भी कहा जाता है। इसे बादशाह औरंगजेब ने 1660 में अपनी पत्नी दिलरस बानो बेगम की याद में इसके निर्माण का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह