शर्मनाक: रात में लड़के ने अकेली गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2021 16:29 IST2021-05-15T16:28:17+5:302021-05-15T16:29:11+5:30

बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

aurangabad boyfriend At night called his girlfriend then gangraped her with friends | शर्मनाक: रात में लड़के ने अकेली गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस लड़के के दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि आरोपी युवक ने खुद को बेकसूर बताया है। आरोपी ने युवती से किसी प्रकार की पहचान होने की बात से इंकार किया है।

बिहार के औरंगाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रेमी के द्वारा अपने तीन दोस्तों के साथ एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आई है। इस बावत पीड़िता के द्वारा महिला थाना में अपने प्रेमी के साथ उसके तीन दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज कराई गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक विशाल कुमार से इस नाबालिग लडकी के पहले से संबंध थे। जिसके कारण पीडिता उस पर यकीन करती थी। इसी यकीन का फायदा उठाते हुए गुरुवार रात विशाल ने उसे फोन किया और घर के बाहर खेत की ओर बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवक विशाल कुमार के तीन दोस्त अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्‍वकर्मा ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया। 

इस घटना के बाद शुक्रवार को सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सदर थाना ने पीडित लडकी को परिजनों के साथ महिला थाने भेज दिया। वहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्‍यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विशाल समेत चार को अभियुक्‍त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी देव थाना क्षेत्र के जम्‍हरिया गांव के निवासी हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रेमी ने यह कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

उसे फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि कभी भी उस युवती से उसके संपर्क नहीं रहे। वह मेडिकल जांच को भी तैयार है। हालांकि इस मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुडा है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, उन्हेम भी जल्द ही गिरफ्तार अर लिया जायेगा, पीडिता का मेडिकल कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दिलाया जा रहा है।

Web Title: aurangabad boyfriend At night called his girlfriend then gangraped her with friends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे