लाइव न्यूज़ :

5 अगस्त बहुत विशेष, पहले 370, फिर राम मंदिर निर्माण और अब 41 साल बाद हॉकी में मेडल, पीएम मोदी ने किया याद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2021 14:27 IST

5 अगस्त है, जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करीब 4 दशक बाद ये स्वर्णिम पल आया है।युवाओं ने उस गौरव को फिर से हासिल करने की तरफ देश को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की ये 5 अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है। ये 5 अगस्त ही है, जब 2 साल पहले देश ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया था। 5 अगस्त को ही, आर्टिकल-370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था।

यही 5 अगस्त है, जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करीब 4 दशक बाद ये स्वर्णिम पल आया है। जो हॉकी हमारी राष्ट्रीय पहचान रही है, आज हमारे युवाओं ने उस गौरव को फिर से हासिल करने की तरफ देश को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, तो कुछ लोग संसद को रोकने में लगे हैं। कुछ ही सप्ताह में हमने जो कीर्तिमान देखे, उसमें भारतीयों का सामर्थ्य और सफलता, चारों ओर नजर आती है। ऑलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन को पूरा देश उत्साहपूर्वक देख रहा है।

जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वो अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा। इसलिए, आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं। जीत का, गोल के बाद गोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो राजनीतिक स्वार्थ के चलते एक तरह से सेल्फ गोल कर रहे हैं।देश क्या हासिल कर रहा है, इससे इन्हें कोई सरोकार नहीं है।

देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं। ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का, ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं।

सेल्फ गोल करने में जुटा है विपक्ष: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रहे विपक्ष पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं जिनसे लगता है कि वे 'सेल्फ गोल' करने में जुटे हैं। मोदी ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा, "एक तरफ हमारा देश जीत के गोल के बाद गोल कर रहा है, वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं कि लगता है वे सेल्फ गोल करने में जुटे हैं।"

उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है, इससे इनको कोई सरोकार नहीं। यह लोग अपने स्वार्थ के लिए देश का समय और देश की भावना दोनों को ही आहत करने में जुटे हैं। भारत की संसद का अपने स्वार्थ के लिए निरंतर अपमान कर रहे हैं। देश का हर नागरिक मानवता पर आए सबसे बड़े संकट से बाहर निकलने के लिए जी जान से जुटा है और यह लोग कैसे देशहित के काम को रोका जाए, इस स्पर्धा में लगे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा "लेकिन इस देश की महान जनता ऐसी स्वार्थ और देशहित विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकती। यह लोग देश को देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर ले, यह देश इनसे रुकने वाला नहीं है। वह संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन 130 करोड़ जनता देश को रुकने न देने में लगी हुई है।"

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश को हमेशा अपने परिवार वालों और राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। इस राज्य को भारत की आर्थिक प्रगति से जोड़ा ही नहीं गया। कुछ परिवार जरूर आगे बढ़े। इन लोगों ने यूपी को नहीं बल्कि खुद को समृद्ध किया। मुझे खुशी है कि आज उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल कर आगे बढ़ रहा है।

इसके पूर्व, मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत के मौके पर वाराणसी कुशीनगर झांसी सुल्तानपुर और सहारनपुर के निवासी कुछ लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इसप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 15 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा। योजना के माध्यम से राज्य में लगभग 80000 फेयर प्राइस प्रतिष्ठानों पर अनाज का वितरण किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हर जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता डोर स्टेप डिलीवरी अथवा उचित दर विक्रेता द्वारा स्वयं उठान के माध्यम से हो जाए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटोक्यो ओलंपिक 2020जापानउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीलखनऊसमाजवादी पार्टीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे