लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के इतिहास में पांच अगस्त को ‘काले दिन’ के रूप में याद किया जाएगा : पीपुल्स कांफ्रेंस

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:42 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अगस्त जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के दो साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर पीपुल्स कांफ्रेंस ने बुधवार को कहा कि पांच अगस्त को राज्य के इतिहास में ‘काला दिवस’ और ‘अशक्तिकरण’ वाले दिन के तौर पर याद किया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘पांच अगस्त को अशक्तिकरण के दिन के तौर पर देखा जाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जो अपमान सहा है यह उसकी याद दिलाता रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 को लिया गया फैसला भारत के लोकतंत्र और संघीय चरित्र के विपरीत था। मीर ने कहा, ‘‘यह फैसला न्याय और गरिमा के उन सिद्धांतों का उल्लंघन करता है जो भारतीय गणराज्य की राजनीतिक प्रणाली और संवैधानिक दर्शन का मूल है।’’

पीपुल्स कांफ्रेंस ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ने के अपने सिद्धांत पर प्रतिबद्ध है और वह लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपने एजेंडे पर आगे बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए