लाइव न्यूज़ :

चार अगस्त : हर दिल अजीज चुलबुले अदाकार किशोर कुमार का जन्मदिन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं। हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।

अन्य घटनाओं की बात करें 2020 का पूरा साल कोरोना के हाहाकार में गुजरा। जुलाई के अंतिम और अगस्त के शुरूआती दिनों में देश में महामारी के नये संक्रमितों की संख्या हर रोज 50 हजार से अधिक होने लगी। चार अगस्त को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 52,050 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,55,745 हो गई। हालांकि इस दौरान 12,30,509 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5,86,298 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 66.31 फीसदी हो गई, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.10 फीसदी रही।

चार अगस्त तक देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 38,938 तक पहुंच गया। चार अगस्त लगातार छठा दिन रहा जब संक्रमण के मामले 50,000 से ज्यादा आए।

देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।

1886 : कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।

1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।

19।4 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।

1954 : पाकिस्तान सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।

1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।

1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।

2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।

2020 : बढ़ते कोरोना हाहाकार के बीच हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल